बालोद: कॉलेजों में दाखिले की तारीख अब 31 अगस्त तक बढ़ी, पहले 14 अगस्त थी लास्ट डेट: मंत्री बोले- किसी छात्र का 1 साल खराब न हो
Balod, Balod | Aug 16, 2026 छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026 27 के लिए दाखिले का एक और मौका दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दी है। यह सुविधा उन शासकीय और निजी कॉलेजों में मिलेगी, जहां अभी सीटें खाली हैं।