मेदिनीनगर (डालटनगंज): मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को मंत्री बनाने की मांग,कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं आलाकमान से की अपील
मेदिनीनगर औऱ सतबरवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। मेदिनीनगर में बैठक जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी के कार्यालय में हुई,जबकि सतबरवा की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव ने की। कांग्रेस कार्यकर्ता ने उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बनाने की अपील आलाकमान से की।