भाजपा जिला कार्यालय में आज पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने वर्तमान जिला अध्यक्ष अमित तिवारी को पदभार ग्रहण कराया। समारोह के प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह के साथ-साथ प्रदेश, ज़िला एवं मंडल के प्रभारी व अध्यक्ष के साथ ही कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।