मेदिनीनगर के क्राउन प्लाजा में पलामू के सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी को शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस निमित्त डीईओ, डीएसई व समग्र शिक्षा अभियान व क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के कर्मियों व पदाधिकारियों ने समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व व कार्यशैली की सराहना की गयी तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।