मेदिनीनगर (डालटनगंज): 11 एवं 12 फरवरी को दुबियाखाड़ में आयोजित राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए कई निर्देश
दुबियाखाड़ में राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन 11 एवं 12 फरवरी को किया जायेगा। मेला के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद अन्य पदाधिकारी और मेला समिति के अध्यक्ष-सचिव उपस्थित थे। उपायुक्त ने मेला के सफल आयोजन को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश दिए।