आगर: विधायक मधु गेहलोत ने ग्राम रणायरा राठौर में दो बेटियों की शादी में घर-गृहस्थी का सामना दिलाया
शुक्रवार शाम 4 बजे ग्राम रणायरा राठौर में एक सामाजिक पहल के तहत क्षेत्रीय विधायक मधु गेहलोत ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो बेटियों शिवानी और सिमरन की शादी में घर-गृहस्थी का सामान भेंट किया। इस सहयोग से दोनों बेटियों के परिवारों को बड़ी राहत मिली। विधायक मधु गेहलोत ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।