मऊ आइमा ब्लॉक परिसर में गुरुवार की दोपहर मज़दूरों-किसानों की आम हड़ताल के तहत किसान द्वारा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक 10 सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से सौंपा। किसान सभा ने केंद्र और राज्य सरकारों पर अंबानी-अडानी जैसे कॉर्पोरेट मित्रों को टैक्स में छूट, सस्ते कर्ज आदि का आरोप लगाया ।