टाटीझरिया: टाटीझरिया-विष्णुगढ़ के सीमावर्ती इलाके में हाथियों का खौफ, खेतों में जाने से डर रहे किसान, रतजगा करने को विवश
टाटीझरिया-विष्णुगढ़ के सीमावर्ती इलाके में हाथियों का खौफ, खेतों में जाने से डर रहे किसान, रतजगा करने को विवश। पेसरा और आस-पास के जंगलों में डेरा जमाए बैठा है हाथियों का झुंड, शुरू होने वाली है धनरोपनी, लेकिन हाथियों के डर से खेतों की तरफ नहीं जा रहे ग्रामीण। हाथियों को खदेड़ना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती, ग्रामीण खुद कर रहे हैं सुरक्षा की कोशिश।