निज़ामाबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निजामाबाद में भव्य योग शिविरों का आयोजन, अधिकारियों से लेकर छात्रों तक ने लिया हिस्सा
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार को विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में योग शिविरों का भव्य आयोजन किया गया सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चले इन कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर नियमित योग करने का संकल्प लिया है।