मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य चुनाव प्रक्रिया शुरू, राजनीतिक और शैक्षणिक हलचल तेज
मधेपुरा के BN मंडल विश्वविद्यालय मे ं सीनेट सदस्य चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक और शैक्षणिक हलचल तेज हो गई है। करीब 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब विश्वविद्यालय मे ं सीनेट सदस्य के चुनाव की दिशा में पहल की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संबंधित सभी पीजी एचओडी तथा अंगीभूत कॉलेज के प्रिंसिपल को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।