सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हाल ही में सम्पन्न पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया है।
इन चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यशैली से निराश है तथा बदलाव चाहती है। जनता यह समझ चुकी है कि जो अपना पंचायत नहीं बचा सकते वह राज्य को क्या चलायेंगें और अब जनता ने मन बना लिया है की कांग्रेस की विदाई में ही राज्य की भलाई है।
आज अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के श्री नैना देवी विधानसभा में पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के नव-निर्वाचित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनसे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।