भिंड नगर: कोषण गांव से एक युवक हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस
सुरपुरा थाना क्षेत्र के कोषण गांव से एक युवक लापता हो गया। नरेंद्र नामक युवक अपने परिजनों से 18 जनवरी को मंदिर तक जाने की कहकर गया था, तब से वह वापस घर नहीं लौटा है। परिजनों ने सुरपुरा थाना पुलिस से नरेंद्र के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।