भिंड नगर: रामनारायण गार्डन के पास कार से अवैध शराब ले जाते हुए दो लोगों किया गिरफ्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनारायण गार्डन के पास कार से अवैध शराब ले जाते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोबी व कासिम नामक आरोपी कार से अवैध शराब खपाने के लिए जा रहे है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई और घेराबन्दी करके पुलिस ने कार से अवैध शराब ले जाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।