भिंड नगर: ऊमरी पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ज़ब्त
ऊमरी पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी ज़ब्त की है। फ़रियादी ने रिपोर्ट में लिखा था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले गया है।अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। उमरी पुलिस ने 4 जनवरी 2024 को अपहृत हुई बालिका को दस्तयाब किया है।