खरगापुर: गोपालपुरा तिगैला के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
गोपालपुरा तिगैला के पास आज एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया, बताया गया कि व्यक्ति शराब का सेवन किए हुए था और वह मोटरसाइकिल से राजनगर गांव से गोपालपुरा गांव की ओर जा रहा था, तभी गोपालपुरा तिगैला के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक समेत नीचे जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया, घायल व्यक्ती का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।