मड़ावरा: साढूमल में अज्ञात कारणों से बाइक में आग लगने से बाइक जलकर हुई राख
तहसील मड़ावरा के साढूमल गाँव में अज्ञात कारणों से आके बाइक में आग लग गई जिससे बाइक जलकर राख हो गई। बाइक मालिक ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि घटना गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि की है जब उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी कि अचानक से बाइक में आग लग गई और बाइक जलकर राख हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है।