कुलपहाड़: बुधवारा में सरकारी तालाब की मिट्टी की खुलेआम बिक्री, शिकायत के बावजूद प्रशासन मौन
बुधवारा गांव में सरकारी तालाब की मिट्टी निकालकर बेचे जाने का आरोप सामने आने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण कल्लू राजपूत का आरोप है कि सरकारी तालाब से लगातार मिट्टी का खनन कर उसे बेचा जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। गमामले की जानकारी नायब तहसीलदार को दी गई।