मंडी: PM मोदी द्वारा एक साथ 3 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखना उनकी उत्कृष्ट सोच का है नतीजा-प्रो VC प्रो. अनुपमा सिंह
Mandi, Mandi | Mar 13, 2024 सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की प्रो वीसी प्रो. अनुपमा सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए मंडी जिला मुख्यालय में कहा कि एसपीयू के कॉन्फ्रेंस हाल में इंडियाज टेकेड : चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ₹1.25 लाख करोड़ की एक साथ तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिल रखी।