ऊन: झिंझाना थाने की पुलिस ने शामली में चौसाना निवासी तस्कर को करीब 47 लाख रुपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
शनिवार की शाम 6 बजे शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि आपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस पार्टी ने चौसाना निवासी मादक पदार्थ तस्कर उस्मान पुत्र नूरदीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से करीब ₹47 लाख अनुमानित कीमत की 238 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। कार्रवाई की जा रही है।