🚨 टिहरी बस हादसे में 9 यात्रियों की मौत, 25 घायल
उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुल्लर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायलों ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिनका एम्स में इलाज जारी है।
प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। वहीं मुख्यमंत्री लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#TehriBusAccident #Uttarakhand #BusAccident #TehriGarhwal #Rishikesh #AIIMS Rishikesh #UttarakhandNews #DDUttarakhand