🐍 कोरबा के SECL अस्पताल में घुसा 6 फीट लंबा धमना सांप, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कोरबा। जिले के बलगी स्थित SECL अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर के अंदर करीब 6 फीट लंबा धमना सांप दिखाई दिया। अचानक सांप को देखकर अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल आशीष सिंह के माध्यम से वन्यजीव रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने बिना देर किए अपनी टीम के सदस्य बॉबी श्रीवास एवं संदीप मानिकपुरी को मौके पर भेजा। टीम ने पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ करीब 6 फीट लंबे धमना सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया।
एक ही दिन में दो स्थानों पर रेस्क्यू
इसी दौरान बलगी क्षेत्र में आशीष सिंह के घर में भी सांप घुसने की सूचना मिली। रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर करीब 5 फीट लंबे एक अन्य धमना सांप को भी सुरक्षित बाहर निकाल
Korba, Korba | Nov 10, 2026