लखनऊ में इटौंजा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोई हुई दो नाबालिग बच्चियों को सूचना मिलने के मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल की। सफल खोजबीन के बाद दोनों बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।