गढ़वा: गढ़वा समाहरणालय में नगर विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश
Garhwa, Garhwa | Feb 2, 2026 गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत एवं मझीआँव नगर पंचायत अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारीयों ने अपने-अपने नगर परिषद एवं नगर पंचायतो में