गढ़वा: आकांक्षी जिला अभियान पर उपायुक्त दिनेश यादव सख्त, स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि इंडिकेटरों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश
Garhwa, Garhwa | Feb 2, 2026 गढ़वा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला और आकांक्षी प्रखंड को लेकर नीति आयोग के इंडिकेटरों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि से जुड़े 49 प्रमुख सूचकांकों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं का एएनसी रजिस्ट्रेशन, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, पोषण, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच,