टीकमगढ़। शहर के कुंअरपुरा रोड स्थित शिव नगर कॉलोनी में रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर प्रदीप तिवारी के घर चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला 12 वर्षीय बच्चे के साथ घर में घुसी और बाहर वाले कमरे से करीब 30 हजार रुपये का मोबाइल फोन चुरा ले गई।