चौसा: घोसई के पंचमुखी बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर उमड़ी भारी भीड़
चौसा प्रखंड क्षेत्र के घोसई में स्थापित पंचमुखी बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग शुक्रवार को नेपाल से आए हुए रामधुन की महिला मंडली को देखने, विभिन्न प्रतिमाओं का दर्शन करने और मेला देखने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।