जैसीनगर: कम दाम में मक्का खरीदी से किसान नाराज़, बिलहरा मंडी में धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मक्का सहित अन्य फसलों की कम कीमत पर हो रही खरीदी से परेशान किसानों ने सोमवार को बिलहरा उपमंडी परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा फसल बेहद कम दाम पर खरीदी जा रही है, जिससे उत्पादक लागत भी नहीं निकल पा रही। इसी मुद्दे को लेकर दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।