जैसीनगर: किसान का बेटा बना फौजी, जैसीनगर में भव्य स्वागत, विशनपुर के 19 वर्षीय उमेश लोधी का भारतीय सेना में चयन
जैसीनगर तहसील के छोटे से गांव विशनपुर का नाम इन दिनों गर्व से लिया जा रहा है। गांव के किसान परिवार में जन्मे 19 वर्षीय उमेश लोधी ने अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयन पाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सात माह की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर जब उमेश रविवार दोपहर 2 बजे जैसीनगर पहुँचे, तो भदभदा तिराहे पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।