तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का आयोजन 27 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक किया जा रहा है। रतलाम शहर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं तंबाकू के खतरों से जागरूक करने के लिए गतिविधियां आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रदीप सिंह राव द्वारा रचित पुस्तक परमार्थ के पथिक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय रतलाम डॉ केशव प्रसाद ने बताया कि तंबाकू उत्पाद से कैंसर, हृदय रोग, जैसे अनेक असंचारी रोग एवं विकार जन्म लेते हैं। इसलिए तंबाकू एवं नशा संबंधी किसी भी उत्पाद का उपयोग नहीं करना चाहिए।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
2 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026