तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय रतलाम को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि रतलाम जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का आयोजन किया जा रहा है। 60 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शासकीय विद्यालयों और ग्रामों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाना है। तथा शासकीय स्कूलों में तंबाकू के खतरों के प्रति जन जागरूकता गतिविधियां 27 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
शासकीय सांदीपनि विद्यालय रतलाम में जिला नोडल अधिकारी एनटीसीपी एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय रतलाम डॉ केशव प्रसाद, प्राचार्य श्रीमती संध्या वोरा, साहित्यकार श्री प्रदीप सिंह राव, मध्य प्रदेश कैंसर नियंत्रण समिति के आजीवन सदस्य श्री अशोक अग्रवाल, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्री आशीष चौरसिया, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री रत्नेश विजयवर्गीय की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
8 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026