घोड़ाडोंगरी: तहसीलदार ने घोड़ाडोंगरी पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया, विज्ञान अभियान में पांच छात्राएं ज़िला स्तर पर चयनित
शुक्रवार 3 बजे तहसीलदार ने घोड़ाडोंगरी स्थित पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे ‘जादू नहीं, विज्ञान है अभियान की विस्तृत जानकारी ली गई। यह अभियान छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को सरल तरीके से समझाने पर केंद्रित है।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तहसीलदार से इस विषय पर चर्चा भी की।