घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में गायत्री परिवार का भव्य आयोजन, भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद
शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शोभापुर कॉलोनी में गायत्री परिवार द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेष भजन संध्या रही, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। पूरी कॉलोनी भक्ति और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर हो उठी।