घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके का डमरू बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गुरुवार सुबह से ही घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय विधायक गंगा उइके डमरू बजाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में विधायक उत्साह और सहजता के साथ डमरू बजाती दिख रही हैं, जिसे देखने के बाद लोगों में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है।