घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, विधायक गंगा उइके भी उपस्थित रहीं
गुरवार को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण से आज शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (12 तारीख) के उपलक्ष्य में नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में महिलाएँ, धर्म प्रेमी, सामाजिक संगठन और गायत्री परिवार के सदस्य कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक गंगा उइके भी उपस्थित रही।