घोड़ाडोंगरी: खनिज विभाग ने अवैध रेत-गिट्टी परिवहन के खिलाफ घोड़ाडोंगरी में चलाया विशेष अभियान, की बड़ी कार्रवाई
शुक्रवार दोपहर 1 बजे खनिज विभाग ने जिले में अवैध रेत-गिट्टी परिवहन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को विशेष अभियान चलाया। अचानक निरीक्षण के दौरान घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में ओवरलोड रेत लेकर जा रहे एक डंपर, बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन करते दो डंपर और गिट्टी-डस्ट ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। सभी वाहन पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में सुरक्षित रखे गए हैं।