किशनगंज: क्लबफुट से पीड़ित साक्षी और परी को मिला नया जीवन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात विकृतियों से जूझ रहे बच्चों को नया जीवन देने की दिशा में जिले में एक और सराहनीय पहल की गई है। बुधवार को 4 बजे सदर अस्पताल से क्लबफुट से पीड़ित दो बच्चियों—साक्षी कुमारी और परी कुमारी—को विशेषज्ञ इलाज के लिए JLNMCH भागलपुर रवाना किया गया। दोनों बच्चियों के माता-पिता ने RBSK टीम के इस सहयोग के लिए आभार जताया।