बलरामपुर: थाना लालिया में क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार ने पीस कमेटी की बैठक की
11 मार्च 4 बजे मंगलवार को आगामी त्योहारों होली व ईद-उल-फितर को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार,तहसीलदार अनुपम शुक्ला द्वारा थाना ललिया अन्तर्गत चौकी मथुरा बाजार परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों ,ग्राम प्रधान,धर्मगुरुओं,डी0जे0 संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी बैठक की गई।