बलरामपुर: 15 मार्च तक चलेगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह, सीएमओ सभागार में हुई बैठक
11 मार्च मंगलवार 12 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में दिनांक 09 से 15 मार्च 2025 तक चलने वाले पंद्रहवें विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया। बैठक में आए सभी ब्लॉकों के नेत्र परीक्षको को इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।