मंझनपुर: कोतारी पश्चिम में निरीक्षण पर पहुँचे प्रभारी मंत्री, बच्चों के जवाब सुनकर हुए खुश, फर्नीचर की कमी पर जताई चिंता
विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम-कोतारी पश्चिम में बुधवार को समय 1:30 प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा-07 के विद्यार्थियों से संवाद किया और देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम पूछे। अनुराधा सहित अन्य बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर देकर मंत्री को प्रभावित कर दिया।