मंझनपुर: अम्बेडकर प्रतिमा विवाद, ओसा स्थित धरना स्थल पर प्रभारी मंत्री की एंट्री, राष्ट्रपति के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर से सटे ओसा चौराहे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ के विरोध में जिले में आक्रोश का माहौल है। घटना के खिलाफ लगातार चल रहे धरना-प्रदर्शन ने बुधवार को एक निर्णायक मोड़ ले लिया जब दोपहर करीब 2 बजे जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं मौके पर पहुंचे। जहां पर राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।