प्रतापगढ़: कटरा इन्द्रकुवर से पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने पुरानी रंजिश में 26 मई को लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के आरोपी अश्वनी सिंह को शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे कटरा इन्द्रकुंवर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। इस मामले में पहले से ही गंभीर धाराओं में केस दर्ज था।