बाह: होलीपुरा नाके के पास गाय से टकराई बाइक, तीन लोग घायल
बासौनी थाना क्षेत्र के मिडकोली गांव के तीन लोग होली पुरा नाके के पास बाइक से जा रहे थे, जब अचानक उनकी बाइक एक गाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 28 वर्षीय प्रदीप भदोरिया, पुत्र उदल सिंह भदोरिया, 50 वर्षीय महेश भदोरिया, पुत्र विजय सिंह भदोरिया, और 37 वर्षीय संजय सिंह, पुत्र छोटे सिंह शामिल हैं।