शाजापुर: शाजापुर में आज चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के रमजान पर्व की होगी शुरुआत
शाजापुर सोमवार को चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के रमजान पर्व की होगी शुरुआत। मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आज चांद दिखने के साथ ही रमजान के पर्व की शुरुआत होगी। समाज के लोगों द्वारा एक महीने तक रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की जाएगी। इस दौरान एक महीने तक कुरान की तिलावत करते हुए अल्लाह को याद किया जाएगा।