खगड़िया: मथुरापुर से दो शराबी किए गए गिरफ्तार
नगर पुलिस ने मथुरापुर के अरविन्द कुमार समेत दो लोगों को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नशे के हालत में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि लगातार शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।