खगड़िया: कोसी कॉलेज के निकट ई रिक्सा की ठोकर से बालक जख्मी
शहर के कोसी कॉलेज के निकट एक अनियंत्रित ई रिक्सा के चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बालक की ब्लॉक रोड के बबलू कुमार बताए जा रहे हैं। जख्मी बालक को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बच्चे का समुचित इलाज किया जा रहा है। बच्चे को दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं।