खगड़िया: बछौता गांव में छत के सीढ़ी से गिरने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव में रविवार को छत के सीढ़ी से गिरने से बुजुर्ग संजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि छत से नीचे उतर रही थी कि इसी दौरान पैर फिसलने से नीचे गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गई।