खगड़िया: उत्पाद पुलिस ने झखड़ा गांव से दो शराबी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जिले के अलौली प्रखंड के झखड़ा गांव से उत्पाद पुलिस के छापेमारी में दो शराबी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी बहादुरपुर गांव के सुरेंद्र चौधरी व झकड़ा गांव के चंदन कुमार बताया गया। उत्पाद पुलिस ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। वहीं पर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।