अतरी: अतरी थाना में नए थाना अध्यक्ष की तैनाती, राज कौशल पुलिस केंद्र, गया भेजे गए
Atri, Gaya | May 31, 2026 गया जिले में पुलिस पदाधिकारियों के तबादले के क्रम में अतरी थाना में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अतरी थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राज कौशल का तबादला कर उन्हें पुलिस केंद्र, गया भेज दिया गया है। वहीं अतरी थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार को नियुक्त किया गया है।