बिंदकी: सदान बदान का पुरवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सदान बदान का पुरवा मोड़ के समीप खजुहा-बकेवर मार्ग में गुरुवार की शाम 6 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार अफसार उम्र 19 वर्ष पुत्र शौकत अली निवासी बेहटा खुर्द थाना चांदपुर की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त शेखर यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र मुकेश निवासी बेहटा खुर्द थाना चांदपुर गंभीर घायल हो गया।