गाज़ियाबाद: BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इंदिरापुरम थाने का किया घेराव, मंडल अध्यक्ष पर गैंगस्टर लगाने का जताया विरोध
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने पर गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष पर गैंगस्टर लगाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इंदिरापुरम थाने की ओर से खोड़ा मंडल अध्यक्ष अनुज कसाना पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।